मानव अस्तित्व की पहचान
IDENTIFICATION OF HUMAN EXISTENCE SHASHANK SHARMA. "मानव सभ्यता का उद्भव " "Stone age" भारत में मानव अस्तित्व की पहचान : मानव जीवन काफी समय पहले प्रारंभ हुआ इसका अधिकांश क्रियाकलाप अलिखित ही रहा और यही अलिखित भूतकाल प्राक: इतिहास की रचना करता है। आज वर्तमान परिवेश में मानव इतिहास का एक छोटा सा काल है जो लिखित रूप से मौजूद है जो इतिहास का निर्माण करता है, अर्थात मानव इतिहास की संपूर्ण 90% घटनाएं प्रस्तर युग में ही घटित हुई । इसका प्रमाणिक साक्ष्य सिर्फ पाषाण-प्रस्तर उपकरण (stone tools) और आदिम भित्ति चित्रकारियां जो किसी शिकार अथवा समारोह से संबंधित है। Radiation theory : विकिरण प्रक्रिया आधुनिक मानव का विकास अफ्रीका में "होमोइरेक्टस" से हुआ, बाद में यह विभिन्न मार्गों से प्रवासन करते हुए पृथ्वी के विभिन्न भागों में बस गए जिसे विकिरण सिद्धांत कहा गया है । पृथ्वी के सभी क्षेत्रों वह जातियों के मानव डीएनए क...